न्यायियों 20

और उसी दिन गिबावासी पुरूषों को छोड़, जिनकी गिनती सात सौ चुने हुए पुरूष ठहरी, और और नगरों से आए हुए तलवार चलाने वाले बिन्यामीनियों की गिनती छब्बीस हजार पुरूष ठहरी।

Judges 20:15 (UKJV) And the children of Benjamin were numbered at that time out of the cities twenty and six thousand men that drew sword, beside the inhabitants of Gibeah, which were numbered seven hundred chosen men.

13अब उन गिबावासी लुच्चों को हमारे हाथ कर दो, कि हम उन को जान से मार के इस्राएल में से बुराई नाश करें। परन्तु बिन्यामीनियों ने अपने भाई इस्राएलियों की मानने से इन्कार किया।

14और बिन्यामीनी अपने अपने नगर में से आकर गिबा में इसलिये इकट्ठे हुए, कि इस्राएलियों से लड़ने को निकलें।

15और उसी दिन गिबावासी पुरूषों को छोड़, जिनकी गिनती सात सौ चुने हुए पुरूष ठहरी, और और नगरों से आए हुए तलवार चलाने वाले बिन्यामीनियों की गिनती छब्बीस हजार पुरूष ठहरी।

16इन सब लोगों में से सात सौ बैंहत्थे चुने हुए पुरूष थे, जो सब के सब ऐसे थे कि गोफन से पत्थर मारने में बाल भर भी न चूकते थे।

17और बिन्यामीनियों को छोड़ इस्राएली पुरूष चार लाख तलवार चलाने वाले थे; ये सब के सब योद्धा थे॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.