न्यायियों 8

योआश का पुत्र यरूब्बाल तो जा कर अपने घर में रहने लगा।

Judges 8:29 (UKJV) And Jerubbaal the son of Joash went and dwelt in his own house.

27उनका गिदोन ने एक एपोद बनवाकर अपने ओप्रा नाम नगर में रखा; और सब इस्राएल वहां व्यभिचारिणी की नाईं उसके पीछे हो लिया, और वह गिदोन और उसके घराने के लिये फन्दा ठहरा।

28इस प्रकार मिद्यान इस्रालियों से दब गया, और फिर सिर न उठाया। और गिदोन के जीवन भर अर्थात चालीस वर्ष तक देश चैन से रहा।

29योआश का पुत्र यरूब्बाल तो जा कर अपने घर में रहने लगा।

30और गिदोन के सत्तर बेटे उत्पन्न हुए, क्योंकि उसके बहुत स्त्रियां थीं।

31और उसकी जो एक रखेली शकेम में रहती थी उसके एक पुत्र उत्पन्न हुआ, और गिदोन ने उसका नाम अबीमेलेक रखा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.