लैव्यवस्था 25

लेकिन तुम अपने भाग के सारे देश में भूमि को छुड़ा लेने देना॥

Leviticus 25:24 (UKJV) And in all the land of your possession all of you shall grant a redemption for the land.

22तुम आठवें वर्ष में बोओगे, और पुरानी उपज में से खाते रहोगे, और नवें वर्ष की उपज में से खाते रहोगे।

23भूमि सदा के लिये तो बेची न जाए, क्योंकि भूमि मेरी है; और उस में तुम परदेशी और बाहरी होगे।

24लेकिन तुम अपने भाग के सारे देश में भूमि को छुड़ा लेने देना॥

25यदि तेरा कोई भाईबन्धु कंगाल हो कर अपनी निज भूमि में से कुछ बेच डाले, तो उसके कुटुम्बियों में से जो सब से निकट हो वह आकर अपने भाईबन्धु के बेचे हुए भाग को छुड़ा ले।

26और यदि किसी मनुष्य के लिये कोई छुड़ाने वाला न हो, और उसके पास इतना धन हो कि आप ही अपने भाग को छुड़ा ले सके,

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.