68कि प्रभु इस्राएल का परमेश्वर धन्य हो, कि उस ने अपने लोगों पर दृष्टि की और उन का छुटकारा किया है।
69और अपने सेवक दाऊद के घराने में हमारे लिये एक उद्धार का सींग निकाला।
70जैसे उस ने अपने पवित्र भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा जो जगत के आदि से होते आए हैं, कहा था।
71अर्थात हमारे शत्रुओं से, और हमारे सब बैरियों के हाथ से हमारा उद्धार किया है।
72कि हमारे बाप-दादों पर दया करके अपनी पवित्र वाचा का स्मरण करे।