लूका 14

इस पर यीशु ने व्यवस्थापकों और फरीसियों से कहा; क्या सब्त के दिन अच्छा करना उचित है, कि नहीं परन्तु वे चुपचाप रहे।

Luke 14:3 (UKJV) And Jesus answering spoke unto the lawyers and Pharisees, saying, Is it lawful to heal on the sabbath day?

1फिर वह सब्त के दिन फरीसियों के सरदारों में से किसी के घर में रोटी खाने गया: और वे उस की घात में थे।

2और देखो, एक मनुष्य उसके साम्हने था, जिसे जलन्धर का रोग था।

3इस पर यीशु ने व्यवस्थापकों और फरीसियों से कहा; क्या सब्त के दिन अच्छा करना उचित है, कि नहीं परन्तु वे चुपचाप रहे।

4तब उस ने उसे हाथ लगा कर चंगा किया, और जाने दिया।

5और उन से कहा; कि तुम में से ऐसा कौन है, जिस का गदहा या बैल कुएं में गिर जाए और वह सब्त के दिन उसे तुरन्त बाहर न निकाल ले?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.