लूका 14

और उन से कहा; कि तुम में से ऐसा कौन है, जिस का गदहा या बैल कुएं में गिर जाए और वह सब्त के दिन उसे तुरन्त बाहर न निकाल ले?

Luke 14:5 (UKJV) And answered them, saying, Which of you shall have an ass or an ox fallen into a pit, and will not immediately pull him out on the sabbath day?

3इस पर यीशु ने व्यवस्थापकों और फरीसियों से कहा; क्या सब्त के दिन अच्छा करना उचित है, कि नहीं परन्तु वे चुपचाप रहे।

4तब उस ने उसे हाथ लगा कर चंगा किया, और जाने दिया।

5और उन से कहा; कि तुम में से ऐसा कौन है, जिस का गदहा या बैल कुएं में गिर जाए और वह सब्त के दिन उसे तुरन्त बाहर न निकाल ले?

6वे इन बातों का कुछ उत्तर न दे सके॥

7जब उस ने देखा, कि नेवताहारी लोग क्योंकर मुख्य मुख्य जगहें चुन लेते हैं तो एक दृष्टान्त देकर उन से कहा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.