लूका 14

कि यह मनुष्य बनाने तो लगा, पर तैयार न कर सका?

Luke 14:30 (UKJV) Saying, This man began to build, and was not able to finish.

28तुम में से कौन है कि गढ़ बनाना चाहता हो, और पहिले बैठकर खर्च न जोड़े, कि पूरा करने की बिसात मेरे पास है कि नहीं?

29कहीं ऐसा न हो, कि जब नेव डालकर तैयार न कर सके, तो सब देखने वाले यह कहकर उसे ठट्ठों में उड़ाने लगें।

30कि यह मनुष्य बनाने तो लगा, पर तैयार न कर सका?

31या कौन ऐसा राजा है, कि दूसरे राजा से युद्ध करने जाता हो, और पहिले बैठकर विचार न कर ले कि जो बीस हजार लेकर उसका साम्हना कर सकता हूं, कि नहीं?

32नहीं तो उसके दूर रहते ही, वह दूतों को भेजकर मिलाप करना चाहेगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.