लूका 19

जब वह निकट आया तो नगर को देखकर उस पर रोया।

Luke 19:41 (UKJV) And when he was come near, he beheld the city, and wept over it,

39तब भीड़ में से कितने फरीसी उस से कहने लगे, हे गुरू अपने चेलों को डांट।

40उस ने उत्तर दिया, कि तुम से कहता हूं, यदि ये चुप रहें, तो पत्थर चिल्ला उठेंगे॥

41जब वह निकट आया तो नगर को देखकर उस पर रोया।

42और कहा, क्या ही भला होता, कि तू; हां, तू ही, इसी दिन में कुशल की बातें जानता, परन्तु अब वे तेरी आंखों से छिप गई हैं।

43क्योंकि वे दिन तुझ पर आएंगे कि तेरे बैरी मोर्चा बान्धकर तुझे घेर लेंगे, और चारों ओर से तुझे दबाएंगे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.