1फिर उस ने आंख उठाकर धनवानों को अपना अपना दान भण्डार में डालते देखा।
2और उस ने एक कंगाल विधवा को भी उस में दो दमडिय़ां डालते देखा।
3तब उस ने कहा; मैं तुम से सच कहता हूं कि इस कंगाल विधवा ने सब से बढ़कर डाला है।
4क्योंकि उन सब ने अपनी अपनी बढ़ती में से दान में कुछ डाला है, परन्तु इस ने अपनी घटी में से अपनी सारी जीविका डाल दी है॥