लूका 24

वे कहते थे, प्रभु सचमुच जी उठा है, और शमौन को दिखाई दिया है।

Luke 24:34 (UKJV) Saying, The Lord has risen indeed, and has appeared to Simon.

32उन्होंने आपस में कहा; जब वह मार्ग में हम से बातें करता था, और पवित्र शास्त्र का अर्थ हमें समझाता था, तो क्या हमारे मन में उत्तेजना न उत्पन्न हुई?

33वे उसी घड़ी उठकर यरूशलेम को लौट गए, और उन ग्यारहों और उन के साथियों को इकट्ठे पाया।

34वे कहते थे, प्रभु सचमुच जी उठा है, और शमौन को दिखाई दिया है।

35तब उन्होंने मार्ग की बातें उन्हें बता दीं और यह भी कि उन्होंने उसे रोटी तोड़ते समय क्योंकर पहचाना॥

36वे ये बातें कह ही रहे ये, कि वह आप ही उन के बीच में आ खड़ा हुआ; और उन से कहा, तुम्हें शान्ति मिले।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.