मरकुस 11

और उपदेश करके उन से कहा, क्या यह नहीं लिखा है, कि मेरा घर सब जातियों के लिये प्रार्थना का घर कहलाएगा? पर तुम ने इसे डाकुओं की खोह बना दी है।

Mark 11:17 (UKJV) And he taught, saying unto them, Is it not written, My house shall be called of all nations the house of prayer? but all of you have made it a den of thieves.

15फिर वे यरूशलेम में आए, और वह मन्दिर में गया; और वहां जो लेन-देन कर रहे थे उन्हें बाहर निकालने लगा, और सर्राफों के पीढ़े और कबूतर के बेचने वालों की चौकियां उलट दीं।

16और मन्दिर में से होकर किसी को बरतन लेकर आने जाने न दिया।

17और उपदेश करके उन से कहा, क्या यह नहीं लिखा है, कि मेरा घर सब जातियों के लिये प्रार्थना का घर कहलाएगा? पर तुम ने इसे डाकुओं की खोह बना दी है।

18यह सुनकर महायाजक और शास्त्री उसके नाश करने का अवसर ढूंढ़ने लगे; क्योंकि उस से डरते थे, इसलिये कि सब लोग उसके उपदेश से चकित होते थे॥

19और प्रति दिन सांझ होते ही वह नगर से बाहर जाया करता था।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.