मरकुस 14

और जब वे बैठे भोजन कर रहे थे, तो यीशु ने कहा; मैं तुम से सच कहता हूं, कि तुम में से एक, जो मेरे साथ भोजन कर रहा है, मुझे पकड़वाएगा।

Mark 14:18 (UKJV) And as they sat and did eat, Jesus said, Verily I say unto you, One of you which eats with me shall betray me.

16सो चेले निकलकर नगर में आये और जैसा उस ने उन से कहा था, वैसा ही पाया, और फसह तैयार किया॥

17जब सांझ हुई, तो वह बारहों के साथ आया।

18और जब वे बैठे भोजन कर रहे थे, तो यीशु ने कहा; मैं तुम से सच कहता हूं, कि तुम में से एक, जो मेरे साथ भोजन कर रहा है, मुझे पकड़वाएगा।

19उन पर उदासी छा गई और वे एक एक करके उस से कहने लगे; क्या वह मैं हूं?

20उस ने उन से कहा, वह बारहों में से एक है, जो मेरे साथ थाली में हाथ डालता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.