मरकुस 8

फिर फरीसी निकलकर उस से वाद-विवाद करने लगे, और उसे जांचने के लिये उस से कोई स्वर्गीय चिन्ह मांगा।

Mark 8:11 (UKJV) And the Pharisees came forth, and began to question with him, seeking of him a sign from heaven, tempting him.

9और लोग चार हजार के लगभग थे; और उस ने उन को विदा किया।

10और वह तुरन्त अपने चेलों के साथ नाव पर चढ़कर दलमनूता देश को चला गया॥

11फिर फरीसी निकलकर उस से वाद-विवाद करने लगे, और उसे जांचने के लिये उस से कोई स्वर्गीय चिन्ह मांगा।

12उस ने अपनी आत्मा में आह मार कर कहा, इस समय के लोग क्यों चिन्ह ढूंढ़ते हैं? मैं तुम से सच कहता हूं, कि इस समय के लोगों को कोई चिन्ह नहीं दिया जाएगा।

13और वह उन्हें छोड़कर फिर नाव पर चढ़ गया और पार चला गया॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.