मत्ती 10

जिस किसी नगर या गांव में जाओ तो पता लगाओ कि वहां कौन योग्य है और जब तक वहां से न निकलो, उसी के यहां रहो।

Matthew 10:11 (UKJV) And into whatsoever city or town all of you shall enter, enquire who in it is worthy; and there abide till all of you go thence.

9अपने पटुकों में न तो सोना, और न रूपा, और न तांबा रखना।

10मार्ग के लिये न झोली रखो, न दो कुरते, न जूते और न लाठी लो, क्योंकि मजदूर को उसका भोजन मिलना चाहिए।

11जिस किसी नगर या गांव में जाओ तो पता लगाओ कि वहां कौन योग्य है और जब तक वहां से न निकलो, उसी के यहां रहो।

12और घर में प्रवेश करते हुए उस को आशीष देना।

13यदि उस घर के लोग योग्य होंगे तो तुम्हारा कल्याण उन पर पहुंचेगा परन्तु यदि वे योग्य न हों तो तुम्हारा कल्याण तुम्हारे पास लौट आएगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.