मत्ती 10

अपने पटुकों में न तो सोना, और न रूपा, और न तांबा रखना।

Matthew 10:9 (UKJV) Provide neither gold, nor silver, nor brass in your purses,

7और चलते चलते प्रचार कर कहो कि स्वर्ग का राज्य निकट आ गया है।

8बीमारों को चंगा करो: मरे हुओं को जिलाओ: कोढिय़ों को शुद्ध करो: दुष्टात्माओं को निकालो: तुम ने सेंतमेंत पाया है, सेंतमेंत दो।

9अपने पटुकों में न तो सोना, और न रूपा, और न तांबा रखना।

10मार्ग के लिये न झोली रखो, न दो कुरते, न जूते और न लाठी लो, क्योंकि मजदूर को उसका भोजन मिलना चाहिए।

11जिस किसी नगर या गांव में जाओ तो पता लगाओ कि वहां कौन योग्य है और जब तक वहां से न निकलो, उसी के यहां रहो।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.