मत्ती 10

बीमारों को चंगा करो: मरे हुओं को जिलाओ: कोढिय़ों को शुद्ध करो: दुष्टात्माओं को निकालो: तुम ने सेंतमेंत पाया है, सेंतमेंत दो।

Matthew 10:8 (UKJV) Heal the sick, cleanse the lepers, raise the dead, cast out devils: freely all of you have received, freely give.

6परन्तु इस्राएल के घराने ही की खोई हुई भेड़ों के पास जाना।

7और चलते चलते प्रचार कर कहो कि स्वर्ग का राज्य निकट आ गया है।

8बीमारों को चंगा करो: मरे हुओं को जिलाओ: कोढिय़ों को शुद्ध करो: दुष्टात्माओं को निकालो: तुम ने सेंतमेंत पाया है, सेंतमेंत दो।

9अपने पटुकों में न तो सोना, और न रूपा, और न तांबा रखना।

10मार्ग के लिये न झोली रखो, न दो कुरते, न जूते और न लाठी लो, क्योंकि मजदूर को उसका भोजन मिलना चाहिए।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.