35तब उस ने लोगों को भूमि पर बैठने की आज्ञा दी।
36और उन सात रोटियों और मछिलयों को ले धन्यवाद करके तोड़ा और अपने चेलों को देता गया; और चेले लोगों को।
37सो सब खाकर तृप्त हो गए और बचे हुए टुकड़ों से भरे हुए सात टोकरे उठाए।
38और खाने वाले स्त्रियों और बालकों को छोड़ चार हजार पुरूष थे।
39तब वह भीड़ को विदा करके नाव पर चढ़ गया, और मगदन देश के सिवानों में आया॥