नहेमायाह 3

उस से आगे एक और भाग की मरम्मत जो शहरपनाह के मोड़ के पास शस्त्रें के घर की चढ़ाई के साम्हने है, येशु के पुत्र एज़ेर ने की, जो मिस्पा का हाकिम था।

Nehemiah 3:19 (UKJV) And next to him repaired Ezer the son of Jeshua, the ruler of Mizpah, another piece opposite to the going up to the armoury at the turning of the wall.

17इसके बाद बानी के पुत्र रहूम ने कितने लेवियों समेत मरम्मत की। इस से आगे कीला के आधे जिले के हाकिम हशब्याह ने अपने जिले की ओर से मरम्मत की।

18उसके बाद उनके भाइयों समेत कीला के आधे जिले के हाकिम हेनादाद के पुत्र बव्वै ने मरम्मत की।

19उस से आगे एक और भाग की मरम्मत जो शहरपनाह के मोड़ के पास शस्त्रें के घर की चढ़ाई के साम्हने है, येशु के पुत्र एज़ेर ने की, जो मिस्पा का हाकिम था।

20फिर एक और भाग की अर्थात उसी मोड़ से ले एल्याशीब महायाजक के घर के द्वार तक की मरम्मत जब्बै के पुत्र बारूक ने तन मन से की।

21इसके बाद एक और भाग की अर्थात एल्याशीब के घर के द्वार से ले उसी घर के सिरे तक की मरम्मत, मरेमोत ने की, जो हक्कोस का पोता और ऊरियाह का पुत्र था।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.