गिनती 16

तब यहोवा ने मूसा और हारून से कहा,

Numbers 16:44 (UKJV) And the LORD spoke unto Moses, saying,

42और जब मण्डली के लोग मूसा और हारून के विरुद्ध इकट्ठे हो रहे थे, तब उन्होंने मिलापवाले तम्बू की ओर दृष्टि की; और देखा, कि बादल ने उसे छा लिया है, और यहोवा का तेज दिखाई दे रहा है।

43तब मूसा और हारून मिलापवाले तम्बू के साम्हने आए,

44तब यहोवा ने मूसा और हारून से कहा,

45तुम उस मण्डली के लोगों के बीच से हट जाओ, कि मैं उन्हें पल भर में भस्म कर डालूं। तब वे मुंह के बल गिरे।

46और मूसा ने हारून से कहा, धूपदान को ले कर उस में वेदी पर से आग रखकर उस पर धूप डाल, मण्डली के पास फुरती से जा कर उसके लिये प्रायश्चित्त कर; क्योंकि यहोवा का कोप अत्यन्त भड़का है, और मरी फैलने लगी है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.