गिनती 28

इस्त्राएलियों को यह आज्ञा सुना कि मेरा चढ़ावा, अर्थात मुझे सुखदायक सुगन्ध देने वाला मेरा हव्यरूपी भोजन, तुम लोग मेरे लिये उनके नियत समयों पर चढ़ाने के लिये स्मरण रखना।

Numbers 28:2 (UKJV) Command the children of Israel, and say unto them, My offering, and my bread for my sacrifices made by fire, for a sweet savour unto me, shall all of you observe to offer unto me in their due season.

1फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

2इस्त्राएलियों को यह आज्ञा सुना कि मेरा चढ़ावा, अर्थात मुझे सुखदायक सुगन्ध देने वाला मेरा हव्यरूपी भोजन, तुम लोग मेरे लिये उनके नियत समयों पर चढ़ाने के लिये स्मरण रखना।

3और तू उन से कह, कि जो जो तुम्हें यहोवा के लिये चढ़ाना होगा वे ये हैं; अर्थात नित्य होमबलि के लिये एक एक वर्ष के दो निर्दोष भेड़ी के बच्चे प्रतिदिन चढ़ाया करे।

4एक बच्चे को भोर को और दूसरे को गोधूलि के समय चढ़ाना;

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.