गिनती 6

यहोवा तुझे आशीष दे और तेरी रक्षा करे:

Numbers 6:24 (UKJV) The LORD bless you, and keep you:

22फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

23हारून और उसके पुत्रों से कह, कि तुम इस्त्राएलियों को इन वचनों से आशीर्वाद दिया करना कि,

24यहोवा तुझे आशीष दे और तेरी रक्षा करे:

25यहोवा तुझ पर अपने मुख का प्रकाश चमकाए, और तुझ पर अनुग्रह करे:

26यहोवा अपना मुख तेरी ओर करे, और तुझे शांति दे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.