गिनती 8

इस्त्राएलियों के मध्य में से लेवियों को अलग ले कर शुद्ध कर।

Numbers 8:6 (UKJV) Take the Levites from among the children of Israel, and cleanse them.

4और दीवट की बनावट यह थी, अर्थात यह पाए से ले कर फूलों तक गढ़े हुए सोने का बनाया गया था; जो नमूना यहोवा ने मूसा को दिखलाया था उसी के अनुसार उसने दीवट को बनाया॥

5फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

6इस्त्राएलियों के मध्य में से लेवियों को अलग ले कर शुद्ध कर।

7उन्हें शुद्ध करने के लिये तू ऐसा कर, कि पावन करने वाला जल उन पर छिड़क दे, फिर वे सर्वांग मुण्डन कराएं, और वस्त्र धोएं, और वे अपने को स्वचछ करें।

8तब वे तेल से सने हुए मैदे के अन्नबलि समेत एक बछड़ा ले लें, और तू पापबलि के लिये एक दूसरा बछड़ा लेना।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.