नीतिवचन 14

दुष्टों का घर विनाश हो जाता है, परन्तु सीधे लोगों के तम्बू में आबादी होती है।

Proverbs 14:11 (UKJV) The house of the wicked shall be overthrown: but the tabernacle of the upright shall flourish.

9मूढ़ लोग दोषी होने को ठट्ठा जानते हैं, परन्तु सीधे लोगों के बीच अनुग्रह होता है।

10मन अपना ही दु:ख जानता है, और परदेशी उसके आनन्द में हाथ नहीं डाल सकता।

11दुष्टों का घर विनाश हो जाता है, परन्तु सीधे लोगों के तम्बू में आबादी होती है।

12ऐसा मार्ग है, जो मनुष्य को ठीक देख पड़ता है, परन्तु उसके अन्त में मृत्यु ही मिलती है।

13हंसी के समय भी मन उदास होता है, और आनन्द के अन्त में शोक होता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.