नीतिवचन 14

हंसी के समय भी मन उदास होता है, और आनन्द के अन्त में शोक होता है।

Proverbs 14:13 (UKJV) Even in laughter the heart is sorrowful; and the end of that delight is heaviness.

11दुष्टों का घर विनाश हो जाता है, परन्तु सीधे लोगों के तम्बू में आबादी होती है।

12ऐसा मार्ग है, जो मनुष्य को ठीक देख पड़ता है, परन्तु उसके अन्त में मृत्यु ही मिलती है।

13हंसी के समय भी मन उदास होता है, और आनन्द के अन्त में शोक होता है।

14जिसका मन ईश्वर की ओर से हट जाता है, वह अपनी चाल चलन का फल भोगता है, परन्तु भला मनुष्य आप ही आप सन्तुष्ट होता है।

15भोला तो हर एक बात को सच मानता है, परन्तु चतुर मनुष्य समझ बूझ कर चलता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.