नीतिवचन 16

विनाश से पहिले गर्व, और ठोकर खाने से पहिले घमण्ड होता है।

Proverbs 16:18 (UKJV) Pride goes before destruction, and an haughty spirit before a fall.

16बुद्धि की प्राप्ति चोखे सोने से क्या ही उत्तम है! और समझ की प्राप्ति चान्दी से अति योग्य है।

17बुराई से हटना सीधे लोगों के लिये राजमार्ग है, जो अपने चाल चलन की चौकसी करता, वह अपने प्राण की भी रक्षा करता है।

18विनाश से पहिले गर्व, और ठोकर खाने से पहिले घमण्ड होता है।

19घमण्डियों के संग लूट बांट लेने से, दीन लोगों के संग नम्र भाव से रहना उत्तम है।

20जो वचन पर मन लगाता, वह कल्याण पाता है, और जो यहोवा पर भरोसा रखता, वह धन्य होता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.