नीतिवचन 18

मनुष्य के मुंह के वचन गहिरा जल, वा उमण्डने वाली नदी वा बुद्धि के सोते हैं।

Proverbs 18:4 (UKJV) The words of a man's mouth are as deep waters, and the wellspring of wisdom as a flowing brook.

2और सब प्रकार की खरी बुद्धि से बैर करता है। मूर्ख का मन समझ की बातों में नहीं लगता, वह केवल अपने मन की बात प्रगट करना चाहता है।

3जहां दुष्ट आता, वहां अपमान भी आता है; और निन्दित काम के साथ नामधराई होती है।

4मनुष्य के मुंह के वचन गहिरा जल, वा उमण्डने वाली नदी वा बुद्धि के सोते हैं।

5दुष्ट का पक्ष करना, और धर्मी का हक मारना, अच्छा नहीं है।

6बात बढ़ाने से मूर्ख मुकद्दमा खड़ा करता है, और अपने को मार खाने के योग्य दिखाता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.