नीतिवचन 18

दुष्ट का पक्ष करना, और धर्मी का हक मारना, अच्छा नहीं है।

Proverbs 18:5 (UKJV) It is not good to accept the person of the wicked, to overthrow the righteous in judgment.

3जहां दुष्ट आता, वहां अपमान भी आता है; और निन्दित काम के साथ नामधराई होती है।

4मनुष्य के मुंह के वचन गहिरा जल, वा उमण्डने वाली नदी वा बुद्धि के सोते हैं।

5दुष्ट का पक्ष करना, और धर्मी का हक मारना, अच्छा नहीं है।

6बात बढ़ाने से मूर्ख मुकद्दमा खड़ा करता है, और अपने को मार खाने के योग्य दिखाता है।

7मूर्ख का विनाश उस की बातों से होता है, और उसके वचन उस के प्राण के लिये फन्दे होते हैं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.