नीतिवचन 24

घर बुद्धि से बनता है, और समझ के द्वारा स्थिर होता है।

Proverbs 24:3 (UKJV) Through wisdom is an house built; and by understanding it is established:

1बुरे लोगों के विषय में डाह न करना, और न उसकी संगति की चाह रखना;

2क्योंकि वे उपद्रव सोचते रहते हैं, और उनके मुंह से दुष्टता की बात निकलती है।

3घर बुद्धि से बनता है, और समझ के द्वारा स्थिर होता है।

4ज्ञान के द्वारा कोठरियां सब प्रकार की बहुमूल्य और मनभाऊ वस्तुओं से भर जाती हैं।

5बुद्धिमान पुरूष बलवान भी होता है, और ज्ञानी जन अधिक शक्तिमान होता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.