नीतिवचन 26

आलसी कहता है, कि मार्ग में सिंह है, चौक में सिंह है!

Proverbs 26:13 (UKJV) The slothful man says, There is a lion in the way; a lion is in the streets.

11जैसे कुत्ता अपनी छाँट को चाटता है, वैसे ही मूर्ख अपनी मूर्खता को दुहराता है।

12यदि तू ऐसा मनुष्य देखे जो अपनी दृष्टि में बुद्धिमान बनता हो, तो उस से अधिक आशा मूर्ख ही से है।

13आलसी कहता है, कि मार्ग में सिंह है, चौक में सिंह है!

14जैसे किवाड़ अपनी चूल पर घूमता है, वैसे ही आलसी अपनी खाट पर करवटें लेता है।

15आलसी अपना हाथ थाली में तो डालता है, परन्तु आलस्य के कारण कौर मुंह तक नहीं उठाता।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.