नीतिवचन 31

वह बुद्धि की बात बोलती है, और उस के वचन कृपा की शिक्षा के अनुसार होते हैं।

Proverbs 31:26 (UKJV) She opens her mouth with wisdom; and in her tongue is the law of kindness.

24वह सन के वस्त्र बनाकर बेचती है; और व्योपारी को कमरबन्द देती है।

25वह बल और प्रताप का पहिरावा पहिने रहती है, और आने वाले काल के विषय पर हंसती है।

26वह बुद्धि की बात बोलती है, और उस के वचन कृपा की शिक्षा के अनुसार होते हैं।

27वह अपने घराने के चाल चलन को ध्यान से देखती है, और अपनी रोटी बिना परिश्रम नहीं खाती।

28उसके पुत्र उठ उठकर उस को धन्य कहते हैं, उनका पति भी उठ कर उसकी ऐसी प्रशंसा करता है:

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.