नीतिवचन 31

अपना बल स्त्रियों को न देना, न अपना जीवन उनके वश कर देना जो राजाओं का पौरूष का जाती हैं।

Proverbs 31:3 (UKJV) Give not your strength unto women, nor your ways to that which destroys kings.

1लमूएल राजा के प्रभावशाली वचन, जो उसकी माता ने उसे सिखाए॥

2हे मेरे पुत्र, हे मेरे निज पुत्र! हे मेरी मन्नतों के पुत्र!

3अपना बल स्त्रियों को न देना, न अपना जीवन उनके वश कर देना जो राजाओं का पौरूष का जाती हैं।

4हे लमूएल, राजाओं का दाखमधु पीना उन को शोभा नहीं देता, और मदिरा चाहना, रईसों को नहीं फबता;

5ऐसा न हो कि वे पी कर व्यवस्था को भूल जाएं और किसी दु:खी के हक को मारें।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.