नीतिवचन 31

गूंगे के लिये अपना मुंह खोल, और सब अनाथों का न्याय उचित रीति से किया कर।

Proverbs 31:8 (UKJV) Open your mouth for the dumb in the cause of all such as are appointed to destruction.

6मदिरा उस को पिलाओ जो मरने पर है, और दाखमधु उदास मन वालों को ही देना;

7जिस से वे पी कर अपनी दरिद्रता को भूल जाएं और अपने कठिन श्रम फिर स्मरण न करें।

8गूंगे के लिये अपना मुंह खोल, और सब अनाथों का न्याय उचित रीति से किया कर।

9अपना मुंह खोल और धर्म से न्याय कर, और दीन दरिद्रों का न्याय कर।

10भली पत्नी कौन पा सकता है? क्योंकि उसका मूल्य मूंगों से भी बहुत अधिक है। उस के पति के मन में उस के प्रति विश्वास है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.