नीतिवचन 6

क्या हो सकता है कि कोई अंगारे पर चले, और उसके पांव न झुलसें?

Proverbs 6:28 (UKJV) Can one go upon hot coals, and his feet not be burned?

26क्योंकि वेश्यागमन के कारण मनुष्य टुकड़ोंका भिखारी हो जाता है, परन्तु व्यभिचारिणी अनमोल जीवन का अहेर कर लेती है।

27क्या हो सकता है कि कोई अपनी छाती पर आग रख ले; और उसके कपड़े न जलें?

28क्या हो सकता है कि कोई अंगारे पर चले, और उसके पांव न झुलसें?

29जो पराई स्त्री के पास जाता है, उसकी दशा ऐसी है; वरन जो कोई उस को छूएगा वह दण्ड से न बचेगा।

30जो चोर भूख के मारे अपना पेट भरने के लिये चोरी करे, उसको तो लोग तुच्छ नहीं जानते;

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.