नीतिवचन 6

तौभी वे अपना आहार धूपकाल में संचय करती हैं, और कटनी के समय अपनी भोजन वस्तु बटोरती हैं।

Proverbs 6:8 (UKJV) Provides her food in the summer, and gathers her food in the harvest.

6हे आलसी, च्यूंटियों के पास जा; उनके काम पर ध्यान दे, और बुद्धिमान हो।

7उन के न तो कोई न्यायी होता है, न प्रधान, और न प्रभुता करने वाला,

8तौभी वे अपना आहार धूपकाल में संचय करती हैं, और कटनी के समय अपनी भोजन वस्तु बटोरती हैं।

9हे आलसी, तू कब तक सोता रहेगा? तेरी नींद कब टूटेगी?

10कुछ और सो लेना, थोड़ी सी नींद, एक और झपकी, थोड़ा और छाती पर हाथ रखे लेटे रहना,

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.