नीतिवचन 7

वह चान्दी की थैली ले गया है; और पूर्णमासी को लौट आएगा॥

Proverbs 7:20 (UKJV) He has taken a bag of money with him, and will come home at the day appointed.

18इसलिये अब चल हम प्रेम से भोर तक जी बहलाते रहें; हम परस्पर की प्रीति से आनन्दित रहें।

19क्योंकि मेरा पति घर में नहीं है; वह दूर देश को चला गया है;

20वह चान्दी की थैली ले गया है; और पूर्णमासी को लौट आएगा॥

21ऐसी ही बातें कह कह कर, उस ने उस को अपनी प्रबल माया में फंसा लिया; और अपनी चिकनी चुपड़ी बातों से उस को अपने वश में कर लिया।

22वह तुरन्त उसके पीछे हो लिया, और जैसे बैल कसाई-खाने को, वा जैसे बेड़ी पहिने हुए कोई मूढ़ ताड़ना पाने को जाता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.