नीतिवचन 7

वह तुरन्त उसके पीछे हो लिया, और जैसे बैल कसाई-खाने को, वा जैसे बेड़ी पहिने हुए कोई मूढ़ ताड़ना पाने को जाता है।

Proverbs 7:22 (UKJV) He goes after her immediately, as an ox goes to the slaughter, or as a fool to the correction of the stocks;

20वह चान्दी की थैली ले गया है; और पूर्णमासी को लौट आएगा॥

21ऐसी ही बातें कह कह कर, उस ने उस को अपनी प्रबल माया में फंसा लिया; और अपनी चिकनी चुपड़ी बातों से उस को अपने वश में कर लिया।

22वह तुरन्त उसके पीछे हो लिया, और जैसे बैल कसाई-खाने को, वा जैसे बेड़ी पहिने हुए कोई मूढ़ ताड़ना पाने को जाता है।

23अन्त में उस जवान का कलेजा तीर से बेधा जाएगा; वह उस चिडिय़ा के समान है जो फन्दे की ओर वेग से उड़े और न जानती हो कि उस में मेरे प्राण जाएंगे॥

24अब हे मेरे पुत्रों, मेरी सुनो, और मेरी बातों पर मन लगाओ।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.