भजनसंहिता 103

क्योंकि वह हमारी सृष्टि जानता है; और उसको स्मरण रहता है कि मनुष्य मिट्टी ही है॥

Psalm 103:14 (UKJV) For he knows our frame; he remembers that we are dust.

12उदयाचल अस्ताचल से जितनी दूर है, उसने हमारे अपराधों को हम से उतनी ही दूर कर दिया है।

13जैसे पिता अपने बालकों पर दया करता है, वैसे ही यहोवा अपने डरवैयों पर दया करता है।

14क्योंकि वह हमारी सृष्टि जानता है; और उसको स्मरण रहता है कि मनुष्य मिट्टी ही है॥

15मनुष्य की आयु घास के समान होती है, वह मैदान के फूल की नाईं फूलता है,

16जो पवन लगते ही ठहर नहीं सकता, और न वह अपने स्थान में फिर मिलता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.