भजनसंहिता 103

हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह, और उसके किसी उपकार को न भूलना।

Psalm 103:2 (UKJV) Bless the LORD, O my soul, and forget not all his benefits:

1हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह; और जो कुछ मुझ में है, वह उसके पवित्र नाम को धन्य कहे!

2हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह, और उसके किसी उपकार को न भूलना।

3वही तो तेरे सब अधर्म को क्षमा करता, और तेरे सब रोगों को चंगा करता है,

4वही तो तेरे प्राण को नाश होने से बचा लेता है, और तेरे सिर पर करूणा और दया का मुकुट बान्धता है,

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.