भजनसंहिता 104

सूर्य उदय होते ही वे चले जाते हैं और अपनी मांदों में जा बैठते हैं।

Psalm 104:22 (UKJV) The sun arises, they gather themselves together, and lay them down in their dens.

20तू अन्धकार करता है, तब रात हो जाती है; जिस में वन के सब जीव जन्तु घूमते फिरते हैं।

21जवान सिंह अहेर के लिये गरजते हैं, और ईश्वर से अपना आहार मांगते हैं।

22सूर्य उदय होते ही वे चले जाते हैं और अपनी मांदों में जा बैठते हैं।

23तब मनुष्य अपने काम के लिये और सन्ध्या तक परिश्रम करने के लिये निकलता है।

24हे यहोवा तेरे काम अनगिनित हैं! इन सब वस्तुओं को तू ने बुद्धि से बनाया है; पृथ्वी तेरी सम्पत्ति से परिपूर्ण है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.