भजनसंहिता 105

उन्होंने उनके बीच उसकी ओर से भांति भांति के चिन्ह, और हाम के देश में चमत्कार दिखाए।

Psalm 105:27 (UKJV) They showed his signs among them, and wonders in the land of Ham.

25उसने मिस्त्रियों के मन को ऐसा फेर दिया, कि वे उसकी प्रजा से बैर रखने, और उसके दासों से छल करने लगे॥

26उसने अपने दास मूसा को, और अपने चुने हुए हारून को भेजा।

27उन्होंने उनके बीच उसकी ओर से भांति भांति के चिन्ह, और हाम के देश में चमत्कार दिखाए।

28उसने अन्धकार कर दिया, और अन्धियारा हो गया; और उन्होंने उसकी बातों को न टाला।

29उसने मिस्त्रियों के जल को लोहू कर डाला, और मछलियों को मार डाला।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.