32उन्होंने मरीबा के सोते के पास भी यहोवा का क्रोध भड़काया, और उनके कारण मूसा की हानि हुई;
33क्योंकि उन्होंने उसकी आत्मा से बलवा किया, तब मूसा बिन सोचे बोल उठा।
34जिन लोगों के विषय यहोवा ने उन्हें आज्ञा दी थी, उन को उन्होंने सत्यानाश न किया,
35वरन उन्हीं जातियों से हिलमिल गए और उनके व्यवहारों को सीख लिया;
36और उनकी मूर्तियों की पूजा करने लगे, और वे उनके लिये फन्दा बन गईं।