भजनसंहिता 108

हे सारंगी और वीणा जागो! मैं आप पौ फटते जाग उठूंगा!

Psalm 108:2 (UKJV) Awake, psaltery and harp: I myself will awake early.

1हे परमेश्वर, मेरा हृदय स्थिर है; मैं गाऊंगा, मैं अपनी आत्मा से भी भजन गाऊंगा।

2हे सारंगी और वीणा जागो! मैं आप पौ फटते जाग उठूंगा!

3हे यहोवा, मैं देश देश के लोगों के मध्य में तेरा धन्यवाद करूंगा, और राज्य राज्य के लोगों के मध्य में तेरा भजन गाऊंगा।

4क्योंकि तेरी करूणा आकाश से भी ऊंची है, और तेरी सच्चाई आकाशमण्डल तक है॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.