भजनसंहिता 115

जैसी वे हैं वैसे ही उनके बनाने वाले हैं; और उन पर भरोसा रखने वाले भी वैसे ही हो जाएंगे॥

Psalm 115:8 (UKJV) They that make them are like unto them; so is every one that trusts in them.

6उनके कान तो रहते हैं, परन्तु वे सुन नहीं सकतीं; उनके नाक तो रहती हैं, परन्तु वे सूंघ नहीं सकतीं।

7उनके हाथ तो रहते हैं, परन्तु वे स्पर्श नहीं कर सकतीं; उनके पांव तो रहते हैं, परन्तु वे चल नहीं सकतीं; और अपने कण्ठ से कुछ भी शब्द नहीं निकाल सकतीं।

8जैसी वे हैं वैसे ही उनके बनाने वाले हैं; और उन पर भरोसा रखने वाले भी वैसे ही हो जाएंगे॥

9हे इस्राएल यहोवा पर भरोसा रख! तेरा सहायक और ढाल वही है।

10हे हारून के घराने यहोवा पर भरोसा रख! तेरा सहायक और ढाल वही है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.