भजनसंहिता 115

हे हारून के घराने यहोवा पर भरोसा रख! तेरा सहायक और ढाल वही है।

Psalm 115:10 (UKJV) O house of Aaron, trust in the LORD: he is their help and their shield.

8जैसी वे हैं वैसे ही उनके बनाने वाले हैं; और उन पर भरोसा रखने वाले भी वैसे ही हो जाएंगे॥

9हे इस्राएल यहोवा पर भरोसा रख! तेरा सहायक और ढाल वही है।

10हे हारून के घराने यहोवा पर भरोसा रख! तेरा सहायक और ढाल वही है।

11हे यहोवा के डरवैयो, यहोवा पर भरोसा रखो! तुम्हारा सहायक और ढाल वही है॥

12यहोवा ने हम को स्मरण किया है; वह आशीष देगा; वह इस्राएल के घराने को आशीष देगा; वह हारून के घराने को आशीष देगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.