भजनसंहिता 119

मेरी आंखें खोल दे, कि मैं तेरी व्यवस्था की अद्भुत बातें देख सकूं।

Psalm 119:18 (UKJV) Open you mine eyes, that I may behold wondrous things out of your law.

16मैं तेरी विधियों से सुख पाऊंगा; और तेरे वचन को न भूलूंगा॥

17अपने दास का उपकार कर, कि मैं जीवित रहूं, और तेरे वचन पर चलता रहूं।

18मेरी आंखें खोल दे, कि मैं तेरी व्यवस्था की अद्भुत बातें देख सकूं।

19मैं तो पृथ्वी पर परदेशी हूं; अपनी आज्ञाओं को मुझ से छिपाए न रख!

20मेरा मन तेरे नियमों की अभिलाषा के कारण हर समय खेदित रहता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.