भजनसंहिता 119

मैं धूल में पड़ा हूं; तू अपने वचन के अनुसार मुझ को जिला!

Psalm 119:25 (UKJV) My soul cleaves unto the dust: you restore life in me according to your word.

23हाकिम भी बैठे हुए आपास में मेरे विरुद्ध बातें करते थे, परन्तु तेरा दास तेरी विधियों पर ध्यान करता रहा।

24तेरी चितौनियां मेरा सुखमूल और मेरे मन्त्री हैं॥

25मैं धूल में पड़ा हूं; तू अपने वचन के अनुसार मुझ को जिला!

26मैं ने अपनी चालचलन का तुझ से वर्णन किया है और तू ने मेरी बात मान ली है; तू मुझ को अपनी विधियां सिखा!

27अपने उपदेशों का मार्ग मुझे बता, तब मैं तेरे आश्यर्चकर्मों पर ध्यान करूंगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.