भजनसंहिता 119

अपने उपदेशों का मार्ग मुझे बता, तब मैं तेरे आश्यर्चकर्मों पर ध्यान करूंगा।

Psalm 119:27 (UKJV) Make me to understand the way of your precepts: so shall I talk of your wondrous works.

25मैं धूल में पड़ा हूं; तू अपने वचन के अनुसार मुझ को जिला!

26मैं ने अपनी चालचलन का तुझ से वर्णन किया है और तू ने मेरी बात मान ली है; तू मुझ को अपनी विधियां सिखा!

27अपने उपदेशों का मार्ग मुझे बता, तब मैं तेरे आश्यर्चकर्मों पर ध्यान करूंगा।

28मेरा जीवन उदासी के मारे गल चला है; तू अपने वचन के अनुसार मुझे सम्भल!

29मुझ को झूठ के मार्ग से दूर कर; और करूणा कर के अपनी व्यवस्था मुझे दे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.