भजनसंहिता 119

अपनी आज्ञाओं के पथ में मुझ को चला, क्योंकि मैं उसी से प्रसन्न हूं।

Psalm 119:35 (UKJV) Make me to go in the path of your commandments; for therein do I delight.

33हे यहोवा, मुझे अपनी विधियों का मार्ग दिखा दे; तब मैं उसे अन्त तक पकड़े रहूंगा।

34मुझे समझ दे, तब मैं तेरी व्यवस्था को पकड़े रहूंगा और पूर्ण मन से उस पर चलूंगा।

35अपनी आज्ञाओं के पथ में मुझ को चला, क्योंकि मैं उसी से प्रसन्न हूं।

36मेरे मन को लोभ की ओर नहीं, अपनी चितौनियों ही की ओर फेर दे।

37मेरी आंखों को व्यर्थ वस्तुओं की ओर से फेर दे; तू अपने मार्ग में मुझे जिला।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.