भजनसंहिता 119

जहां मैं परदेशी होकर रहता हूं, वहां तेरी विधियां, मेरे गीत गाने का विषय बनी हैं।

Psalm 119:54 (UKJV) Your statutes have been my songs in the house of my pilgrimage.

52हे यहोवा, मैं ने तेरे प्राचीन नियमों को स्मरण करके शान्ति पाई है।

53जो दुष्ट तेरी व्यवस्था को छोड़े हुए हैं, उनके कारण मैं सन्ताप से जलता हूं।

54जहां मैं परदेशी होकर रहता हूं, वहां तेरी विधियां, मेरे गीत गाने का विषय बनी हैं।

55हे यहोवा, मैं ने रात को तेरा नाम स्मरण किया और तेरी व्यवस्था पर चला हूं।

56यह मुझ से इस कारण हुआ, कि मैं तेरे उपदेशों को पकड़े हुए था॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.