भजनसंहिता 119

हे यहोवा, तेरा वचन, आकाश में सदा तक स्थिर रहता है।

Psalm 119:89 (UKJV) For ever, O LORD, your word is settled in heaven.

87वे मुझ को पृथ्वी पर से मिटा डालने ही पर थे, परन्तु मैं ने तेरे उपदेशों को नहीं छोड़ा।

88अपनी करूणा के अनुसार मुझ को जिला, तब मैं तेरी दी हुई चितौनी को मानूंगा॥

89हे यहोवा, तेरा वचन, आकाश में सदा तक स्थिर रहता है।

90तेरी सच्चाई पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है; तू ने पृथ्वी को स्थिर किया, इसलिये वह बनी है।

91वे आज के दिन तक तेरे नियमों के अनुसार ठहरे हैं; क्योंकि सारी सृष्टि तेरे आधीन है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.